अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* विगत दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर किसी दबाव के चलते फ्लाइट को निरस्त कर लैंड नहीं करने दिया गया था जिसको लेकर प्रांतीय अध्यक्ष मा0 अजय राय ने आवाज उठाई तो खिलाफ में शासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक के तहरीर पर फूलपुर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसको लेकर कांग्रेसी खेमे में आक्रोश व्याप्त है। डीएम वाराणसी को कांग्रेसी नेताओं ने पत्रक सौंपकर आवश्यक कार्यवाही की जोरदार मांग की।