अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ।* बेसिक शिक्षा विभाग,संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य संगठन व सार्थक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पाक कला स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता आधारित रसोईयों का विकास खण्ड हरहुआ स्तरीय प्रतियोगिता कन्या विद्यालय बेलवरिया,चंदापुर व प्राथमिक विद्यालय सरायकाजी पर सम्पन्न हुआ।जिसमें कुल 11रसोईयों ने प्रतिभाग किया। जो विविध प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ -साथ साफ सफाई संग बनाने की विधियों, तैयारियों व सुरक्षित रख रखाव की जानकारी दी।निर्णायक मण्डल बेलवरिया में हेड मास्टर श्री मति बेबी फरीदा सार्थक संस्था की निदेशक मधुश्री पांडेय,फील्ड फैसिलेटर प्रीति श्रीवास्तव,हेडमास्टर सराय काजी श्रीमती सुनीता सिंह हेडमास्टर चंदापुर राजेन्द्र प्रसाद सहित नामित अध्यापकों ने भोजन का टेस्ट लिया। पाक कला में निपुण रसोईयों को पुरष्कृत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दुबे ने प्रतियोगी रसोईयों का उत्साहवर्धन किया गया।