UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जगापट्टी के लालू और सोनू ने धोबिया पाट मारकर अखाड़े में अपना परचम लहराया*।

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर*। क्षेत्र के जगापट्टी गांव में स्व.रामसुन्दर त्रिपाठी,धनपत पहलवान,बाबा पहलवान व गंगा पहलवान के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का उदघाटन रविवार को गढ़वाघाट आश्रम के शिष्य भारती प्रसाद ने फीता काटकर पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि दिल्ली से चल कर डा. अखिलेश यादव रहे।इस अवसर डा. अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में ऐसे कुश्ती का आयोजन समय-समय पर होने से पहलवानों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पहलवान कुश्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें ताकि आगे बढ़कर वह मीडिया से बात कर सके। देश का गौरव आज पहलवानों के कन्धे पर है जो शासन -प्रशासन के बीच रहकर अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करते है।यह देश के लिए गौरव की बात है।कुश्ती दंगल में इक्यावन हजारी कुश्ती लालू यादव (जगापट्टी) प्रमोद (मनियाही) व सोनू यादव (जगापट्टी),राकेश कुमार (मनियाही )के बीच हुआ। जिसमें लालू व सोनू ने धोबिया पाट मारकर चित करते हुये जगापट्टी का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा अजय (डीएलडब्ल्यू) ताहिर (दिल्ली),बृजेश (जगापट्टी) बंसी (रुदौली),सेवक 

(जगापट्टी) अजय (रुदौली),सेवक (मुर्दा) मुन्ना (कानुडीह) सहित अन्य सैकड़ों कुस्तिया बराबरी पर हुई। वही कुश्ती दंगल में मंगलाबीर,दिल्ली,जगापट्टी,डीएलडब्ल्यू,मुर्दहा,तेन्दुई,ककरहिया,चौबेपुर,डुहिया,छाहि,मुंगवार,कछवां,मिर्जापुर,चक्का,चमाव सहित आदि जगहों के सैकड़ो पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में पहुंचकर अपने दमखम का परिचय देते हुए परचम लहराया।दंगल में अधिकतर कुश्तीयां बराबरी पर रही।सबसे बड़ी कुश्ती साठ हजार की हुयी।जिसमें साकिर नुर (दिल्ली) व रमेश (गाजियाबाद) के बीच हुआ जो अंतिम कुश्ती काफी रोमांचक के बाद बराबरी पर रही।दंगल में ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,कुवर पहलवान,रतन यादव,महाबली त्रिपाठी,विनय त्रिपाठी,राजबली त्रिपाठी,कैलाश यादव,क्षमा,बनवारी यादव,डॉ0 गोपाल यादव,मोदी यादव,मधुबन यादव,डेन चैनल काशी के प्रतिनिधि के तौर पर राहुल सिंह,राजन पाठक,अखिल सिन्हा,प्रोफ़ेसर संजय यादव,दिनेश यादव,अवध नारायण यादव,गोरखनाथ यादव,सुनील यादव, प्रमोद सिंह,कैलाश यादव,संजय यादव,मनोज कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।कुश्ती संयोजक सुरेन्द्र यादव,गोपी यादव व बबलू यादव ने आये हुए पहलवानों,अतिथियों व पत्रकार बन्धुओं का माल्यार्पण कर साफा बांधकर सम्मानित किया। संचालन रामसेवक मास्टर,लालजी यादव उर्फ झगडू व राजेश यादव रहे।वहीं रेफरी की भूमिका में रामजीत,कुंवर यादव,सुभाष यादव,सुरेंद्र यादव,धीरज कुमार,वेद प्रकाश ने निभाई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News