अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*
हरहुआ।१० दिसंबर २०२२ को माननीय मंत्री श्री असीम अरुण जी समाज कल्याण विभाग (स्वतंत प्रभार) लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रातः १०:३० बजे बाबा विश्वनाथ बनवासी छात्रावास परिसर गणेशपुर,वाराणसी में जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के हस्तशिल्प सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री जी का संस्थान सचिव/ प्रबंधक तिरु बृजभान मरावी जी द्वारा गोंडी रीति - रिवाज,परंपरा के साथ बुके देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने जनपद वाराणसी के गोंड आदिवासियों की कला कृति उत्पादों का अवलोकन के साथ पत्थर कला कृति तथा लकड़ी के कलाकृतियों एवम् गोंडी नृत्य - गीत दल प्रस्तुति के बीच शामिल होकर गोंड संस्कृति से रूबरू होकर संस्थान के निरंतर प्रयासों की सराहना और प्रसंशा भी किया। इस अवसर पर सैकड़ो आदिवासी युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनपद वाराणसी में जनजाति युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई ट्रैनिंग प्रोग्राम भी संस्थान के माध्यम से संचालित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। आदिवासी जनजाति उत्पादों को देश भर में बाजार भी उपलब्ध कराए जाएंगे।जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान प्रदेश की एक मात्र ऐसी संस्था है जो आदिवासी समाज के सामाजिक,शैक्षणिक,सांस्कृतिक आदि आयामों के विकास और संरक्षण हेतु कार्यरत हैं,संस्थान के कार्यों से प्रभावित होकर राज्य सरकार के एम एस एम ई विभाग द्वारा १७ सितम्बर २०२२ को प्रथम स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो आदिवासी जनजाति समाज के युवाओं को उन्होंने संबोधित भी किया।इस अवसर पर उपनिदेशक समाज कल्याण सुधीर गुप्ता,जिला समाज कल्याण अधिकारी जी आर प्रजापति,एस पी गुप्ता अध्यक्ष छात्रावास,पतिराम गोंड जी वार्डन छात्रावास,विनोद कुमार,बलीराम,पंकज कुमार,विकास कुमार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवम् लोग उपस्थित रहे।