UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 *मिर्ची पाउडर आभूषण ब्यवसाई की आंख में फेंक भाग रहा बदमाश पकड़ाया*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवाबाबा बाजार स्थित आर्या अलंकार मंदिर के आभूषण व्यवसाई की आंख में मिर्ची पाउडर फेककर लूट की गई। हालांकि व्यवसाई के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार मंगलवार की साम आर्या अलंकार मंदिर में आभूषण व्यवसाई आर्या सेठ की दुकान में एक युवक आया। और बढ़िया सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। दो अंगूठी देखने के बाद ही युवक ने अपने पास रखे हुए मिर्चा पाउडर को आभूषण व्यवसाई के आंख में फेंक दिया। और उनको मारते पीटते हुए बाहर भाग गया। अचानक हुई इस घटना से सकते में आया व्यापारी लड़खड़ाते हुए दुकान से बाहर आया। और शोर मचाने लगा। आभूषण व्यवसाई के शोर मचाते ही आसपास के लोगों ने दौड़ाकर बदमाश युवक को पकड़ लिया। बदमाश युवक की पिटाई के बाद दोनो अंगूठी दुकानदार को वापस कर दिया।और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लालपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News