UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चोलापुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*

Updated on: 20 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चोलापुर। आगामी होली के त्योहार में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली और होलिका के त्योहार के अवसर क्षेत्र में हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों पर नकेल कसने के लिए विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कहीं भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी,डीजे बजाने की सूचना पर हुड़दंग मचाने और डीजे संचालक दोनो पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कहीं भी किसी प्रकार के विवाद हो तो तुरन्त सूचना चोलापुर पुलिस को दे सकते हैं। उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News