विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार द्वारा अपने कार्यालय में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, वरुणा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त महोदयय द्वारा वांछित / फरार / NBW अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करते हुए अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, पुरस्कार घोषित / टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा गोष्ठी में मौजूद राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी से सम्बन्धित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर उन पर निष्पक्ष एवं सही कार्यवाही तथा अपराध/ अपराधियों पर नियंत्रण रखने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।साथ ही पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा "मिशन शक्ति" (शक्ति दीदी) अभियान के अंतर्गत उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप वरुणा जोन के समस्त थाना प्रभारियों को बीट में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों व एण्टी रोमियो में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को चलाये जा रहे 15 दिवसीय जागरुकता अभियान को थाना क्षेत्र में महिलाओं बालिकाओं को जागरूक कर अपनी समस्याओं को विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों से अवगत कराने तथा महिला सम्बन्धी अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।