UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

घर से दो दिन पहले निकली युवती का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।

Updated on: 13 June, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 

वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत भटौली गांव की कु0 शिखा पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष की हरहुआ स्थित लाल भाला तालाब में उतराया हुआ शव आज सुबह मिला।
घटना के सम्बंध में जानकारी के अनुसार  मृतका9 नवम्बर को घर से गायब थी। घरवालों ने आस-पास सहित रिश्तेदारी में खोजबीन किया।अंततः थक हार कर 10 नवम्बर शाम को बड़ागांव थाने में गुमसुदगी का प्राथमिकी दर्ज कराया था। आज 11नवम्बर दिन शुक्रवार को सुबह तालाब के किनारे युवती के शव को उतराया हुआ हरहुआ वासियों ने देखा और हरहुआ पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर तालाब किनारे भारी भीड़ जमा होने लगी।पुलिस शिनाख्त के लिए जानकारी में जुटी थी इसी बीच मृतका के भाई जयप्रकाश पटेल पहुंचकर जब देखा तो अपनी छोटी बहन के रूप में पहचान किया। घटना की सूचना पर एस ओ बड़ागांव अश्विनी चतुर्वेदी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने डेड बॉडी का पंचायतनामा कर पीएम के लिए शिवपुर भेज दिया।
मृतका के परिवार में पिता शिवलाल राजगीर का व भाई किसी निजी कम्पनी में कार्य करता है। माँ का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी जो दो वर्ष पूर्व इंटर तक पढ़ाई कर छोड़ दिया था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाई के अनुसार वह मानसिक रूप से स्वस्थ थी और परिवार में कोई विवाद झगड़ा नहीं था। न ही गांव के किसी के साथ गई थी।तालाब में शव मिलने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि कैसे यहाँ तक आई जबकि घर से अकेले नहीं जाती थी इस परआशंका जताई। वहीँ घटना स्थल पर तरह-तरह की चर्चा जोरों पर रही।हरहुआ पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News