राय की खास रिपोर्ट
*39 महिला व 1 पुरुष हुए शामिल*।
वाराणसी,हरहुआ। पीएचसी हरहुआ पर आज मंगलवार को आयोजित शिविर में कुल 40 नसबंदी का कार्य सम्पन्न हुआ। नसबंदी कार्य को सम्पन्न विशेषज्ञ डॉ0 सन्तोष कुमार ने किया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार प्रदेश सरकार के मंसानुसार महिला नसबंदी के साथ पुरुष नसबंदी को भी विशेष बढ़ावा के तहत शामिल किया है। आगे के शिविर में पुरुषों की संख्या में बढोत्तरी होगी। आशा एवम एएनएम को इस दिशा में विशेष प्रचार प्रसार सहित शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।