UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने व आरक्षण कोटा पैंतीस प्रतिशत लागू करने की माँग को लेकर प्रमासपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

Updated on: 17 June, 2026

सौरव सिंह की खास रिपोर्ट

राजातालाब/-तहसील राजातालाब पर मंगलवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वाराणसी डॉक्टर लाल बिहारी बिंद के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ता महिला पुरुष हाथों में पार्टी का झंडा व बैनर लेकर पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने व आरक्षण कोटा पैंतीस प्रतिशत लागू करने की माँग को लेकर तहसील राजातालाब पर जमकर धरना प्रदर्शन किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तहसील राजातालाब पर जिलाध्यक्ष श्री बिंद ने प्रधानमंत्री से सम्बंधित माँग पत्र तहसीलदार राजातालाब सतीश कुमार वर्मा को सौप कर कहा की बिंद,केवट निषाद,कश्यप,कहार,कुम्हार प्रजापति,भर,राजभर,बियार,बाथम,तुरैहा,मल्लाह,धीवर,ढीमर,महुआ,चौहान सहित सत्रह अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय,अनुसूचित जाति आरक्षण कोटा 22.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाय।महंगाई शोषण,भष्ट्राचार,अन्याय,अत्याचार पर रोक लगाया जाए इत्यादि मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।धरना प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉक्टर लाल बिहारी बिंद,राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामधनी बिंद,जिला महासचिव सुनील कुमार बिंद,जिला सचिव तारा शंकर शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार विश्वकर्मा,प्रदेश सचिव मुरारी लाल बिंद,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रबली बिंद,फूल कुमारी,आशा देवी,बिटटून देवी,चमेला,पिंकीं,किशन आदि लोग रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News