विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ।विकास खण्ड हरहुआ के भगतुपुर में भाजपा बुथ अध्यक्ष चंदन पाल के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक अजगरा त्रिभुवन राम का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह ने केक काटने के बाद कहा कि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम बहुत ही सरल व व्यक्तित्व के धनी हैं उनके द्वारा क्षेत्र का विकास तेजी से किया जा रहा है।वही जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश सिंह राजा ने कहा कि विधायक अजगरा त्रिभुवन राम के द्वारा जिस तरह से तेजी से क्षेत्र का विकास हो रहा है वह दिन दूर नहीं जब अजगरा विधानसभा प्रदेश में नम्बर एक होगा।प्रमुख रुप से विधायक अजगरा प्रतिनिधि गौरव कुमार सिंह मुकेश सिंह (राजा) राघवेन्द्र सिंह,जेपी सिंह अनिल कुमार पाण्डेय मोनु,अर्जुन सिंह,रवि सिंह,बादल चौबे,प्रद्युम्न पाण्डेय,उत्कर्ष पांडेय,लालचन्द्र पाल,उत्सव सिंह,शिवदत्त समेत कई लोग मौजूद रहे