UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोरी की तीन अदद मोटर साइकिल के साथ एक नफ़र बाल अपचारी लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस की हिरासत में*

Updated on: 15 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकास सिंह

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0089/2023 धारा 379 भा0द0वि० से सम्बन्धित 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को आज दिनांक 27.03.2023 को समय 08.00 बजे रामबाग आश्रम के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। बाल अपचारी के कब्जे से व उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल 03 अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 90/23 धारा 41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।छताछ करने पर बाल अपचारी ने बताया कि यह गाड़ी (हौरो स्पलेन्डर आई स्मार्ट) मैंने 3 दिन पहले संजय नगर कालोनी पहडिया से चोरी किया था। पकड़े जाने के डर से में भाग रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। पुनः पूछने पर बताया कि इसके पहले में 02 मोटर साइकिल और भी चोरी कर चुका हूँ, जिसमें से एक मो0सा0 अशोक बिहार कालोनी फेज-1 से सफेद रंग की अपाचे व तुलसी नगर कालोनी पंचकोशी मार्ग से पल्सर काले रंग की थी। जिन्हें मैं रुद्रा अपार्टमेंट के सामने एक खण्डर में छिपाकर रखा था, जिसे आप लोगों द्वारा बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 पंकज कुमार अंबष्टउ0नि0 ओम नारायण,उ0नि0 कोमल कुमार,हे0का0 सुरेन्द्र मौर्य,का0 चन्द्रेश कुमार,का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News