संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को उपायुक्त मनरेगा संदीप कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों,तकनीकी सहायको और रोजगार सेवको की बैठक ली।उपायुक्त मनरेगा ने पौधरोपण हेतु गड्ढा खुदाई की समीक्षा की और शतप्रतिशत गड्ढा खुदाई न हो पाने की स्थिति मे शिथिलता बरतने वाले सचिवो और तकनीकी सहायको को जमकर फटकार लगाई।उपायुक्त मनरेगा ने बीडीओ दीपांकर आर्य को बैठक मे अनुपस्थित रोजगार सेवको के विरूद्ध मानदेय रोकने व अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उपायुक्त मनरेगा ने सभी मनरेगा कर्मियो को निर्देश दिए कि बगैर आधार के कोई मस्टररोल जारी न किया जाए। उन्होने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के प्रति पंचायत सचिवो की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। पौधरोपण के इस्टीमेट,आईडी,मस्टररोल व गड्ढा खुदान के लिए दो दिन ब्लाक कार्यालय को दिन रात खोलकर लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें।उपायुक्त मनरेगा ने निर्देश दिया कि कोई ग्रामपंचायत शून्य न रहे ,प्रत्येक ग्रामपंचायत मे मस्टररोल जारी होना आवश्यक है ।आधार सीडिंग इस माह कंपलीट न हुआ तो जुलाई माह का वेतन देय नही होगा।उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जब तक मनरेगा कार्यो पर सीआईबी बोर्ड नही लगेगा तब तक उनका भुगतान नही किया जाएगा।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने चेतावनी दी कि मनरेगा मे शिथिलता बरतने वाले सचिवो
पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने अमृतसरोवर और पौधरोपण के कार्य नियत अवधि मे पूर्ण कराने के लिए आगाह किया। बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,संजय गुप्ता सेक्रेटरी,चंचल रेड्डी,जयप्रकाश,मिथिलेश श्रीवास्तव,सौरभश्रीवास्तव,रवीन्द्र यादव एकाउंटेंट,मुकेश विश्वकर्मा आपरेटर मौजूद रहे।