UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कृषि विशेषज्ञों ने किसानो

Updated on: 17 June, 2026

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

 चोलापुर विकास खण्ड के मुरली गांव मे किसानों को कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गयी।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को पराली व फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन करके किसानों को जानकारी दी गयी। इस दौरान नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने वेस्ट डी-कम्पोजर के प्रयोग के तरीकों पर बिस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए वेस्ट डी-कम्पोजर का घोल तैयार करने की विधि का सजीव प्रदर्शन किया। चोलापुर के बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों से खेतों में फसल अवशेष न जलाकर  प्रबंधन के लिए वेस्ट डी-कम्पोजर का प्रयोग करने की सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि कैलाश मौर्या ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की।इस दौरान अजय कुमार यादव,सौरभ रघुवंशी,पवन यादव,बिजेंद्र कुमार जंगा,संदीप प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News