UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ की गई सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी । जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया । भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। आगामी पर्व/त्यौहारों(शारदीय नवरात्र, दुर्गा पुजा, दशहरा) को संकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपने-2 थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एण्टीरोमियो टीम को अपने-2 थाना क्षेत्र के स्कूल/ कालेज व सर्वाजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर #महिला_सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरुक कर हेल्पलाइन नं- 1090,181,1098,1930,UP-112 के बारे में व सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं को के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।ऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदी पर जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया । ट्रैफिक मित्र/जाम की मैंपिंग/यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों व पेट्रोल पम्पों पर आदि सर्वाजनिक स्थानों पर नियमित रूप से प्रतिदिन पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । इस दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News