UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ पीएचसी पर पीएम मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत 157 गर्भवती ही हुई जांच।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत सीएचसी पुआरी कला पर गर्भवती व हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं का जांच व उपचार किया गया। डॉ दीपकेश्वर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया गया कि आज 157 गर्भवती महिलाओं की जांच व चिकित्सीय सलाह टीम द्वारा दिया गया। कुल 11हाई रिस्क प्रेग्नेंसी चिन्हित की गई। अन्य को चिकित्सा उपचार के बाद घर वापस कर दिया गया। जिसमें डॉ रंगुल मिश्रा,बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,अनुराग सिंह लैब टेक्नीशियन,स्टाफ नर्स ज्योत्स्ना व फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी व वर्क्स ब्याय ने सहयोग किया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा उचित सलाह व चिकित्सीय उपचार,संतुलित आहार समय से खाने के लिए बताया गया। इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाता है ताकि सभी गर्भवती महिलाओं को हर महीने के 9 तारीख को एक बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एनम के माध्यम से बुलाकर उचित चिकित्सा सलाह महिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया जा सके और उनका संस्थागत प्रसव कराया जा सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News