अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा शोहदो/मनचलों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान 28 अक्टूबर को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साधु की कुटिया अंडरपास के नीचे से कोचिंग के लिए आने-जाने लड़कियों को देखकर अश्लील व छींटाकशी करने वाले एक युवक अरविन्द कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भुआलपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 259/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 बलराम पाठक,का0 स्वदेश कुमार,म0का0 रूचि सिंह,म0का0 विनीता दूबे थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।