विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-हरहुआ ब्लाक के अटेसुआ ग्राम सभा मे केयर द, पीस ह्यूमन फाउंडेशन एनजीओ. की तरफ से छोटे बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी सामग्री एवं खाने की चीजें बांटी गई। मंगलवार को कार्यशील संस्था केयर द, पीस ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से प्राचीन नगरी बनारस वाराणसी काशी के हरहुआ क्षेत्र मे स्थित प्राथमिक विद्यालय ग्राम सभा अटेसुआ के छोटे बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी सामग्री एवं खाने पीने की चीजों को संस्था के पदाधिकारियों ने निशुल्क बांटा ऐसे कार्यो के लिए संस्था की एक्टिंव टीम हमेशा से ही सक्रीय है संस्था प्रेसिडेंट उर्जावान व्यक्तित्व मुनीरा सिद्दीकी जी व उनकी पुरी टीम ऐसे काम को पूरा करने के लिए बढ़चढ़ कर आगे रहती है! संस्था और पदाधिकारी शगुफ्ता परवीन,हुमैरा, यश जायसवाल,फिरोज , व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश कुमार सिंह अध्यापक संतोष प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, सरिता , पूनम जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व बेहतर जीवन बनाने पर, व महिला रोजगार सशक्तिकरण बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ पर अपने विचार व्यक्त किए,, कार्यक्रम उपस्थिति मे ग्राम प्रधान, सम्मानित बुद्धिजीवी व अन्य लोग मौजूद रहे।