UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*होलिका दहन के समय प्रधान व सम्मानित जन की उपस्थिति रखा जाएगा।*

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेष्वर,वाराणसी।* होली पर्व सकुशल मनाए जाने को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन अधिक गम्भीर है। इसको लेकर पुलिस चौकी रामेष्वर प्रांगण में एस ओ जंसा चन्द्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी अभिषेक राय के देखरेख में प्रधानों संग जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई।डीजे व शराब के दुकान को लेकर लोगो ने शिकायत की।जिस पर यह तय किया गया कि तेज आवाज के बड़े डीजे इस वर्ष नहीं बजेंगे।घर पर छोटे हल्के आवाज में बजाकर होली मना सकते है। शराब की दुकाने एक दिन पहले से ही बंद रहेगी।होली पर शराबियों व उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।पुलिस दिन भर मोबाइल गस्त करेगी कहीं भी कुछ हो इसकी सूचना पुलिस को प्रधान बन्धु तुरन्त देंगे।बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामप्रसाद, प्रधान शशि सिंह,सन्तोष पटेल,व्यापार मंडल रामेष्वर अध्यक्ष हिमांचल सिंह,त्रिभुवन मौर्य,जितेंद मौर्य,ललित पांडेय,सहित कई प्रधान व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।पुलिस बल की ओर से एस एस आई प्रमोद मिश्रा,एस आई गौरव सिंह,रामजी यादव,फैयाज अहमद व रामेष्वर चौकी के सभी पुलिस बल भी बैठक में शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News