अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ। काशी विद्यापीठ ब्लाक
बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह गुरूवार को काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के स्थानीय अफसरों संग आयुष्मान गोल्डेन कार्ड की ग्राम पंचायतवार प्रगति के बाबत बैठक कर समीक्षा कर रहीं थीं।बैठक के दौरान आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने की स्थिति का अत्यंत खराब रही। हाल यह था कि अखरी,अलाउद्दीनपुर,अमराखैराचक,अनंतपुर,बनकट समेत 26 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों की रुचि कार्ड बनवाने में निराशा जनक पायी गयी, जिसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंनें नवंबर माह का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। बैठक में 18 पंचायत सहायकों की गैरमौजूदगी को भी गंभीरता से लेते हुए इन सभी का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया। कुछ पंचायत सहायकों द्वारा कई आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य में सहयोग न करने की शिकायत पर बीडीओ ने बैंठक में मौजूद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं पर कारवाई करने का निर्देश दिया। तकनीकी समस्याओं का निस्तारण आयुष्मान मित्र द्वारा मौके पर कराया गया।बैठक में एडीओ पंचायत राशिद अहमद,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह,एडीओ आइएसबी ओमकार आदि थे।