UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामलीला के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Updated on: 17 June, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

रामलीला के दौरान दो पक्षों में मारपीट

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नेहीया में रामलीला के दौरान रात्रि में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान उसी गांव के कुछ युवकों के द्वारा रामलीला समिति के सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी के बाद विवाद होने लगा कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद विवाद को शांत कराया गया लेकिन विवाद कर रहे युवकों के द्वारा दोबारा से अचानक समिति के सदस्य के ऊपर हमला किया गया जिससे सूरज दुबे पुत्र अशोक दुबे उम्र लगभग 22 वर्ष जो कि स्टेज पर लक्ष्मण का पाठ कर रहे थे विवाद के दौरान उनका हाथ फैक्चर हो गया और उनके साथ कार्य कर रहे नीरज दुबे पुत्र अशोक दुबे उम्र लगभग 26 वर्ष को सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद समिति के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 पर की गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले जाया गया जहां पर गंभीर अवस्था को देखते हुए उनको शहर के लिए रेफर किया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है और रामलीला समिति के द्वारा इस मामले में इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर की गई और विवादित युवको के ऊपर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई गई ताकि रामलीला को सुचारू रूप से किया जा सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News