UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोरी की 8 मोटरसाइकिल बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार*

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

सारनाथ/ वाराणसी : सारनाथ थाना अंतर्गत बुधवार को सिंहपुर जैक्स अंडर बाईपास के पास चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिरों चोरों को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तगण निशानदेही पर सराय मोहन नदी के किनारे बने मंदिर के बगल की झाड़ी से अन्य सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सुजीत पटेल पुत्र रामचंद्र पटेल निवासी भर्थरा थाना लोहत व मुस्लिम हासिमी पुत्र मोहम्मद जलालुद्दीन निवासी मसाढ़ी थाना रामगढ़ मोटरसाइकिलओं को चुराकर उसके नंबर प्लेटो को बदलकर और चेचिस नंबर को खुरच कर मिटा कर बेच देते हैं तथा कुल 8 मोटरसाइकिल चोरी किए हैं l ये दोनों शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी किए हैं तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम देते थे मोटरसाइकिल को चुराकर ये लोग पहले इकट्ठा करते हैं फिर उसको धीरे-धीरे चंदौली के रास्ते बिहार भेज देते हैंlमोटरसाइकिल को बेचकर जो रुपया मिलता है, उसको आपस में बांट लेते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ सारनाथ पुलिस में मुकदमा पंजीकृत किया है l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News