संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*वाराणसी।* भक्ति भाव से इंसान के अंदर पक्षियों,जानवरों, प्रकृति प्रेम से कुछ कर गुजरने की प्रेरणा जगती है। देश मे गाय, कुत्ते,चींटी ,मछली ,पक्षियों की किसी भी तरह से सेवा करते हुए अक्सर लोग मिलते हैं जिनके दिनचर्या में यह कार्य समाहित हो जाता है। इसी भक्ति भाव से प्रेरित होकर चोलापुर थाना क्षेत्र के चौकी चंदापुर पर तैनात सिपाही देवी सिंह से पास के कुँए पर प्रतिदिन पक्षियों को विभिन्न प्रकार के दाना खिलाते हैं। उनका कहना है कि प्रकृति के संतुलन बनाने में चिड़ियों की अहम भूमीका होती है जिससे इंसान को जीने के लिए अपरोक्ष रूप से ऑक्सीजन मिलती है।साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है। वही भगवान की सेवा समझकर यह पुनित कार्य करता हूं जिसमे आत्मीय शांति मिलती है।वही अपार खुशियां होती है जब पक्षियां चहक कर दाना चुंगति है। परोपकाराय पुण्याय यह हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है हर इंसान इस भावना से जुड़कर पुण्य का भागी बनें। स्वयं सुखी रहेंगे और बाल परिवार भी सुखी रहते हैं। आइए!संकल्प लें और सेवा भाव से जुड़ें।