अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी। देश मे तकनीक का विकास जिस तरह से सोशल साइट्स के साथ डिजिटल क्षेत्र में बढ़ा है उसमें शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी बढ़ी है। जो शिक्षण संस्थाएं अपने सिद्धांतों को लेकर शिक्षण कार्य करती हैं तो तकनीक के साथ संस्कार का बच्चों में निखरने लगता है। आज शर्मिला इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिक उत्सव में जे0डी0 एल0 पी0 इंग्लिश स्कूल व शर्मिला स्कूल के बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो एक मिसाल बनी।उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लखनऊ मंडल अशोक कुमार प्रजापति ने अपने सम्बोधन में व्यक्त करते हुए सराहना की।शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक उत्सव में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाईनन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही बच्चों ने खेल कला का कौशल प्रस्तुत किया।राम आसरे प्रजापति सदस्य जिला पंचायत,अभय प्रजापति,रिंकू राजभर,डॉ0 छेदी निराला समेत कई गणमान्य अभिभावक व शिक्षक लोग उपस्थित रहे।अध्यक्षता करते हुए निदेशक दयानन्द प्रजापति ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं इनके अंदर संस्कार व ज्ञान प्रतिभा को निखारने का कार्य ईमानदारी से शिक्षक पूरा करें।शर्मिला इंटरमीडिएट कालेज की प्रबंधक श्रीमती शर्मिला देवी,पी0लाल प्रजापति,एस एन0 प्रजापति प्रधानाचार्य श्री नाथ पटेल ने अतिथियों का सम्मान करते हुए सिद्धांतों से जुड़े मूल्यो के प्रति अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।