विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक वर्ष से फरार कुर्की जब्ती के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय सुदामा प्रसाद के ऊपर 138 चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त के ऊपर वारंट जारी कर कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया गया था। मंगलवार को चोलापुर के उप निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।