संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ,वाराणसी*।ब्लॉक संसाधन बेलवरिया,केंद्र हरहुआ के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय पुस्तक वितरण एवं "स्कूल चलो अभियान" कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार दुबे खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ।जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित उपाध्याय,विधायक अजगरा टी. राम. प्रतिनिधि गौरव सिंह,एलएलएफ अरुण द्विवेदी,एस .आर. जी. राजीव सिंह, डॉ कुमार भगत,अखिलेश्वर प्रसाद गुप्त, समस्त ARP, समस्त शिक्षक संकुल,अध्यापक,अभिभावक एवं समस्त बीआरसी स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति रहीl इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधियों द्वारा स्कूल चलो अभियान का प्रारंभ हुआ एवं सत्र आरंभ होने पर बच्चों को पुस्तक वितरित की गई,एवं बच्चों का नामांकन भी अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। प्रतिनिधियों ने अभिभावकों के समक्ष अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में नामांकन हेतु एवं प्रतिदिन विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया।बैठक का संचालन राजीव सिंह प्राथमिक विद्यालय कानूडीह एवं योगेंद्र मिश्र द्वय द्वारा किया गया।अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दुबे के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।