UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बन गए।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के मोहनपुर ग्राम पंचायत में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती उनके आदर्शों राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रूप में मनाते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित आगंतुक अतिथियों ने किया। बच्चों ने विविध  कार्यक्रम के साथ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता  में भाग लिया।मुख्य अतिथि  पूर्व विधायक अजगरा कैलाश नाथ सोनकर व विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल ने अपने सम्बोधन में पटेल जी के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी। अध्यक्षता  परीक्षा नियंत्रक सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय राजनाथ ने करते हुए अतिथियों संग विजेता बच्चों में साइकिल वितरित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो0 ओ0 पी0 चौधरी,डॉ0 सी पी सिंह (चानी डॉक्टर),रामदुलार पटेल,लल्लू पटेल,पूर्व प्रधान राजनाथ पटेल उपस्थित रहकर विचार व्यक्त किया। धन्यवाद व स्वागत प्रधान व संयोजक मोहनपुर श्रवण कुमार पटेल ने की

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News