अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर,वाराणसी।* महाशिवरात्रि बारात मेले की रामेश्वर तीर्थ धाम में जांच व अवलोकन के लिए डीएम वाराणसी एस राजलिंगम व पुलिस उच्चाधिकारियों का आगमन हुआ। अपर पुलिस आयुक्त सन्तोष सिंह (अपराध एवम सुरक्षा) अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीरज कुमार पांडेय,सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अंजनी राय ने रामेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेकने के बाद स्थलीय अवलोकन कर प्रवेश व निकास द्वार की जांच की। उच्चाधिकारियों ने जंसा थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार व चौकी रामेष्वर प्रभारी अभिषेक राय को सुरक्षा व सतर्कता के आवश्यक निर्देश दिया।सीसीटीवी कैमरे,वैरिकेटिंग व रनिग ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से की जाय। सहायक पुलिस आयुक्त अंजनी राय,एस ओ जंसा व चौकी रामेष्वर प्रभारी के अनुसार 12 बजे रात से बड़ी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को दो जोनों में बांटकर तीन डायवर्जन परमपुर,जंसा व देहली विनायक में की गई है। कुल सात वैरियर लगाए गए हैं। पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैयारी हर नाके पर की गई है।असंख्यात शिवलिंग मन्दिर पर विशेष वैरियर लगाई गई है।मन्दिर पुजारी अन्नू तिवारी ने उच्चाधिकारियों को तीर्थ धाम की महत्ता बताई।