UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सलमान खुर्शीद पर कसा तंज*

Updated on: 20 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। भाजपा नेता, भोजपुरी स्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बात की। 

 कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना किये जाने पर उन्होंने तंज कसा।कहाकि सलमान खुर्शीद को भगवान श्रीराम के बारे में पता नही है। इसलिए बिना उन्हें जाने राहुल गांधी से तुलना कर दी। मनोज तिवारी ने कहाकि सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं के कारण ही कांग्रेस आज इस स्थिति को प्राप्त हुई। मेरी सलाह है कि सलमान खुर्शीद को अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की लोगों से अपील की।आम आदमी की एमसीडी चुनाव में बहुमत से जीत पर उनका कहना था कि दिल्ली की जनता ने वर्ष 2025 तक का उन्हें समय दिया है ताकि आप के लोग आरोप न लगा पाएं। यूपी में निकाय चुनाव के बारे में कहाकि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News