UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जो जिस कामना को लेकर यज्ञ करता है उसकी वह कामना पूर्ण होती है*।

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*रामेश्वर,वाराणसी।*यज्ञ के क्रम में विजयादशमी पूजन बाबा सिद्धमहेश्वर जी का रुद्राभिषेक,माँ दुर्गा का भव्य श्रृंगार तथा गंगा आरती के स्वरूप में महा आरती के साथ यज्ञ नारायण का विसर्जनकार्य ""यज्ञाचार्य"प्रधानाचार्य"आचार्य पं अमित कुमार पाण्डेय काशी के वैदिक विद्वान पं राकेश तिवारी पं दीपक मिश्र,पं वेद प्रकाश चौबे,पं विवेक पाठक,पं विमल पाण्डेय पं अमित तिवारी,पं वेदप्रकाश पाण्डेय के द्वारा किया गया।काशी के विद्वान आचार्य *(पं.अमित कुमार पांडेय जी)* ने बताया की-- यज्ञ करने से मनुष्य धन संपदा के साथ सम्मान पद प्रतिष्ठा एवं यश प्राप्त करके अंत में परम मोक्षधाम श्री नारायण के चरण मे स्थान को प्राप्त करता है।। "हे अग्निदेव जो व्यक्ति सर्वदा यज्ञ करते हैं वे श्रेष्ठ संपत्ति के अधिपति होते हैं और उन्हे यज्ञ के प्रभाव से सर्वदा श्रेष्ठ पुरुषों का सत्संग एवं धन की प्राप्ति होती है।"शतचंडी महायज्ञ के कर्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया के लोकप्रिय जनप्रिय *विधायक डॉक्टर सुनील पटेल जी* एवं*योगेश सिंह* व *सुनील सिंह* *जिला पंचायत सदस्य*का आगमन हुआ।विसर्जन कार्य में- आशुतोष कुमार,सोनू कुमार,दीपक कुमार,अनिल पाल एवं मेघा प्रजापति,प्रमोद यादव,धनन्जय पाल,रंजीत गुप्ता ने भाग लियाइस कार्यक्रम के मुख्य यजमान गुलाब बाबा फकीर दास जी,तारा देवी,नंदिनी अमन वर्मा,विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार,विकास सिंह प्रजापति,विवेक कुमार गंगा कुमार एवं समस्त ग्रामवासी गण द्वारा सहयोग किया गया।आयोजन स्थल- ग्राम खेवशीपुर,कोरउत बाजार में अंतिम प्रसाद वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News