UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जगापट्टी ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार मिला,खुशी की लहर*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर,वाराणसी।* आदर्श मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत जगापट्टी के विकास कार्यों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार मिला। ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों में खुशी दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने यशस्वी ग्राम प्रधान को माला व तिलक लगाकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत जिले में 10 ग्राम पंचायत की सूची तैयार की गई थी। जिसमें सत्यापन के लिए चार अधिकारी नामित किये गये थे। सत्यापन के बाद ग्राम पंचायतों को चार से ग्यारह लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया गया।खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि खुले में शौच मुक्त ओडीएफ हो चुके ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रशासन पुरस्कार योजना शुरू की गयी है। इस गांव में ओडीएफ के साथ-साथ साफ सफाई के बेहतर इंतजाम,गांव के प्रत्येक बच्चे व गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण,सरकारी विद्यालयों में नियमित एमडीएम,आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित पोषाहार वितरण की व्यवस्था समेत 32 बिंदुओं पर संतृप्त पंचायतों का चयन किया गया।विगत महीने प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव को आशीर्वाद व बधाई देते हुए सम्मानित किया था। इसके साथ साथ दो बार केंद्रीय टीम भी ग्राम पंचायत में आकर सत्यापन किया जिसमें ग्राम पंचायत का कार्य देख टीम ने बधाई दी। ग्राम पंचायत जगापट्टी के साथ सेवापुरी के भीषमपुर के प्रधान राकेश सिंह और पिंडरा ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर के प्रधान कैलाश यादव के भोपतपुर के प्रधान मनीष पाण्डेय को भी मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार दिया मिला । इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार व जिले के अधिकारियों को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News