अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*। हर घर नल से शुद्ध जल जल्दी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है जिसके लिए प्रथम चरण में नलकूप स्थापना व पाइप डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। समय से नल से जल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। उक्त बातें एल0 एंड टी0 कम्पनी द्वारा स्कीम संचालित अभियान में पाइप का कार्य कर रही जे0पी0 इंटरप्राइजेज के एमडी ओमप्रकाश पटेल ने रामेश्वर में चल रहे कार्यस्थल पर जानकारी दी। सुपरवाइजर सतीश कुमार पटेल के अनुसार अब तक रामेश्वर ग्राम पंचायत तीर्थ धाम में कुल साढ़े 5किमी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। जिसमें 160 एमएम से लेकर 140,110,90,75 व 63 एमएम तक के पाइप लाइन पूरी गुणवत्ता व उच्च क्वालिटी के पाइप डाले जा रहे हैं। रामेश्वर के समाजसेवी जनों का भरपूर सहयोग मिला सुपरवाइजर/मुंशी नागेंद्र पटेल ने बताया कि रामेश्वर क्षेत्र में कई स्थानों पर कडी मिट्टी तो सड़क के किनारे ईट खड़ंजा,गिट्टी,तारकोल सड़क व इंटरलॉकिंग को हटाने के कार्य करने में समय अधिक लगा फिर भी समय के अंदर कार्य पूरा करने का प्रयास जारी है।कडी मेहनत करने वाले प्रमुख कुशल श्रमिक राजन कुमार,बृजेश कुमार,सूबेदार,अजय व वीरेंद्र ने कहा कि रामेश्वर तीर्थ धाम में कार्य को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आस्था के साथ उनकी सेवा की भावना से कड़ी मेहनत कर कार्य को अंतिम चरण में ला दिया गया है।पाइप कार्य के बाद ही सड़क के मरम्मत कार्य को किया जाएगा।