UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिलावट खोरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही,आम जनता को दिलाया जाएगा राहत।*: संजय प्रताप सिंह

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन अनुभाग ने 52 प्रतिष्ठानों में किया छापेमारी किया।**34 नमूने संग्रहित किये गए।*

*हरहुआ*। आम जनता को हर प्रकार के खाद्य/पेय पदार्थ विशेषकर दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य || /अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन वाराणसी के निर्देशन में सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर दो दिनों के भीतर अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित के नेतृत्व में 52 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया। 21 छापा मार कार्यवाही में 34 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया। नमूने के परिणाम के आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी सरसो तेल,छेना,खोआ,दूध,पनीर,नमकीन,बेसन,रिफाइंड सोयाबीन तेल,किशमिश,चमचम मिठाई के नमूने लिए गए। उमरहा,सन्दहा केराकत पुर,डुबकियां,चौबेपुर सहित कई बाजारों में छापेमारी की गई।कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार सिंह,राजू पाल,योगेश कुमार राय,गोविंद यादब,मानवेन्द्र कुमार सिंह,रजनीश कुमार,सीताराम सिंह,सम्राट श्रीवास्तव,सुरेंद्र प्रताप नारायण,श्री मति सुप्रिया सिंह,बेबी सोनम,श्री मति रीता,शितकुमार सिंह टीम में शामिल रहे।छापेमारी के चलते बाजारों में अफरा तफरी रही लेकिन विभाग के डर से कोई सामने नहीं आया,व्यापार संगठनों ने सहयोग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News