UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आजादी के मतवाले आजाद को किया गया याद।*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

रामेश्वर।अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया गया।आज लोकापुर स्थित आजाद पार्क में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।मुख्य रूप से राम प्रकाश दुबे,कपिल पांडेय ने कहा चंद्रशेखर आजाद जीवन पर्यंत आजाद रहे तथा कभी अंग्रेजों की पकड़ में नहीं आए। नमो नमः सेवा दल के अध्यक्ष रंजीत तिवारी और बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता ने कहा चंद्रशेखर जी अपनी कार्यकुशलता,निर्णय लेने की क्षमता,ईमानदारी और फक्कड़ स्वभाव के कारण हमेशा राजनीति करने वालों के प्रेरणास्रोत रहेंगे। ।कार्यक्रम में विनोद सिंह,अरविंद दुबे,गुलाब दुबे,राकेश,दिनेश,सहित लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News