UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दुर्घटना में घायल पीआरबी चालक के प्रति विभाग ने पेश किया मिशाल*

Updated on: 05 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- रविवार को चोलापुर थानाक्षेत्र के प्रेमनगर, नेहिया के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए यूपी 112 के होमगार्ड चालक संजय चौबे के प्रति पूरा होमगार्ड्स विभाग तथा यूपी 112 की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए भरपूर सहयोग दिया।बात दें की थाना फूलपुर से पीआरबी 641 पर चालक की ड्यूटी कर अपने घर उदयपुर चोलापुर वापस आ रहे संजय चौबे के ऊपर प्रेम नगर नेहीया के पास अचानक पेड़ गिर जाने के कारण सिर फट गया था और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया गया लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एडीसीपी काशी व नोडल अधिकारी यूपी 112 चंद्रकांत मीणा के निर्देश पर यूपी 112 प्रभारी निरीक्षक रामायण यादव उप निरीक्षक योगेंद्र जीत के साथ होमगार्ड कमांडेंट राजमणि सिंह मौके पर पहुंचे और घायल चालक का हालचाल जाना। लगातार सक्रियता दिखाते हुए पंडित दीनदयाल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद शहर के जाने-माने अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक मॉनिटरिंग करते रहे और घायल चालक के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि अब घायल चालक की तबियत ठीक है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News