विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उक्त बातें शनिवार की शाम चौबेपुर स्थित प्राचीन शुक्लहिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किशोरियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि बतौर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कही।उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास के माध्यम से गांवों में किशोरी, महिलाओं, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वीणा उठाया है।इसके माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हमारी सरकार कोरोना काल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रयासरत रहे।कार्यक्रम की संचालिका अमरावती बेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाई गई किशोरियों व महिलाओं को साधुवाद देते हुए देश व प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।इस मौके पर विधायक त्रिभुवन राम ने कुल 30किशीरीयों व महिलाओं को कौशल आधारित उद्यमिता का प्रमाण पत्र सौंप कर संम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीशंकर यादव व संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया।इस मौके पर राणा सिंह चौहान,डा बीर बहादुर सिंह, रमाशंकर मौर्य,शुभम सिंह, विनोद चौबे, संतोष कन्नौजिया,अतुल चतुर्वेदी,भोला सिंह आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन विनोद चतुर्वेदी ने किया।