संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
चोलापुर। क्षेत्र के दानगंज बाजार में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार सुबह विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से पोखरे तक निकाली गई। कलश यात्रा में भजन गाते हुये सैकड़ो छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा में रथ, बैंड बाजे एवं घुड़सवार चल रहे थे। कलश मात्रा का पूजन पंडित गंगाधर उपाध्याय ने करवाया। गायत्री शक्ति पीठ दानूपुर के संरक्षण में यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप मद्धेशिया, राजू बरनवाल,रामजीत यादव, अनिल द्विवेदी, जंगबहादुर मौर्य, रमेश बरनवाल एवं नगीना सेठ प्रमुख रूप से शामिल रहे।