अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ।* महानिदेशक शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में संकुल मढ़वा,आयर,भौमि,दादुपुर,गोसाईपुर,भैठौली न्याय पंचायतों के विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का सफलआयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने अपनी कला -कौशल व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय होलापुर व पुआरी खुर्द में आयोजित वार्षिकोत्सव में खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे व एडीओ पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौंड़ द्वारा बच्चो की प्रस्तुती पर परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव से बच्चों में अपने अध्यापक के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर बतलाया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरिता प्रजापति,शिक्षक राज्य पुरस्कार प्राप्त शैलेंद्र विक्रम सिंह,बृजेश तिवारी,शिक्षक संकुल अखिलेश पांडेय सहित कई वरिष्ठ अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित रहे।