UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा सत्य साईं कुटिया का रास्ता*।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।विकास खंड हरहुआ अंतर्गत कोईराजपुर स्थित बैराजपुर गांव 'सत्य साईं कुटिया' मार्ग अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है।क्षेत्रीय विधायक तक कि निगाह नहीं पहुंच रही है जबकि उनके समर्थक रातों दिन उस सड़क से आते जाते हैं। स्थिति यह है कि रास्ता जो लगभग बीस वर्ष पूर्व बना था जो अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। दोनों तरफ रास्ते पानी तथा आवागमन की दबाव से जर्जर होकर गिर गए हैं। इसका कभी सर्विस नहीं किया गया और न ही कभी इस पर मिट्टी डाली गई। जिसकी वजह से रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता जो जिला पंचायत निधि से बना था। आलम यह है कि अब इस रास्ते पर ग्रामीणों का आना जाना दूभर हो गया है। आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है । ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता ध्वस्त व ख़राब होने कि वजह से बड़ी गाड़ियों यानी चार पहिया वाहन व स्कूल बस नहीं आ पाती है। जिससे मंदिर पर आने जाने के वाले श्रद्धालू तथा ग्रामीण व बच्चे पैदल जाने को विवश हैं जबकि इस रास्ते से हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन है।ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था लेकिन आज तक किसी ने सुधि नहीं लिया। किसी दिन बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है सत्य साईं कुटिया मार्ग का रास्ता ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ठीक कराने की मांग की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News