UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

*मिर्जामुराद।* महिलाओ एवं बालिकाओ के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए शुरू किए गए अभियान मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम के एसआई बलराम पाठक व महिला आरक्षी पूनम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्म सुरक्षा के प्रति महिला हेल्प डेस्क, 1090 हेल्प लाइन एवं विधिक जानकारी दी।पर्चे भी वितरित किए गए।छात्राओं को साइबर अपराध व मोबाइल से होने वाले अपराध को रोकने का उपाय बता सुरक्षा का भरोसा दिलाया।शिकायत पेटिका में अपनी किसी गुप्त सूचना को लिखकर डालने व फोन करने की बात बताई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, योगेश सिंह, डा.आशुतोष उपाध्याय, डा.अंजना सिंह, अमृता सिंह, मुकेश यादव, फौजियाबानो, वीरेंद्र, रामजी समेत छात्राएं उपस्थित रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News