UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कई हप्तों से खराब  जल निगम पेयजल आपूर्ति नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated on: 20 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चोलापुर-विकास खंड चोलापुर क्षेत्र के लखनपुर ग्राम में  कई लाख रुपए की लागत से बनी जलनिगम पानी टंकी सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है जल निगम टंकी से जलापूर्ति बाधित हुए महीने भर से अधिक समय हो गया जल निगम कनेक्शन धारक सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को लखनपुर जल निगम टंकी के समीप परिसर में विरोध प्रदर्शन जताते हुए अपनी समस्या बतायी उक्त गांव के ग्राम प्रधान लालती देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयशंकर चौहान, जल निगम उपभोक्तागण सतीश सिंह, यशपाल , मोहित यादव, शिवम यादव, रोहित,गब्बर शर्मा, भरत वनवासी, नवरतन चौहान, हरिओम यादव, विनीत सिंह, प्रियांशु शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जल निगम पानी टंकी का मोटर लगभग एक महीने पहले से खराब हो गया है।  जल मित्र कर्मचारी बलबीर चौहान के साथ साथ संबंधित अवर अभियंता को भी कई बार सूचना दी गई। सभी को उम्मीद थी कि दीपावली के त्यौहार के पहले किसी तरह मरम्मत हो जाएगा और जल निगम आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों को लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News