संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
छविनाथ यादव
चौबेपुर,वाराणसी।हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में शनिवार को सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा सभी मेधावियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अम्बिका प्रसाद गौड़ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश कुमार श्रीवास्तव के तत्वावधान में हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा आगामी सत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक पैनल के साथ सभी कक्षाओं के लिए स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया गया। स्कूल के मेघावी उक्त अवसर पर ओम चौधरी,अथर्व जायसवाल,रुद्र प्रताप यादव,चित्रांश श्रीवास्तव,अनुभव सिंह,अंश यादव,आरुषि यादव पुत्री छवीनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।