अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार द्वारा विभागीय योजनाओ की समीक्षा की।समीक्षा मे पीएम व सीएम आवासो की अत्यंत खराब स्थिति पाकर जिला विकास अधिकारी बिफर गये और शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिवो के विरूद्ध कार्यवाही के लिए बीडीओ बीपी वर्मा को निर्देशित किया।बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा ने जिला विकास अधिकारी को मनरेगा,क्षेत्र पंचायत निधि तथा अन्य शासकीय योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया।जिला विकास अधिकारी ने स्वच्छ शौचालय,एसएलडब्लूएम और आर आर सी सेंटर की भी समीक्षा की और सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्वक एवं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक मे बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।