संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर,वाराणसी। अमरीपुर वाया रामेश्वर शिव सेतु मार्ग काफी जर्जर हो गया था। राहगीरों को आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए ग्राम प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव ने उक्त मार्ग को बनवाने के लिए प्रयासरत थे। जर्जर पुरानी पंचकोशी मार्ग बनना चालू हो गया। उक्त सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी है।बताया जाता है कि उक्त मार्ग पुरानी पंचकोशी मार्ग से जाना जाता है। इस मार्ग से सैकड़ों गांव के लोग जुड़े हुए हैं।इधर तीन-चार वर्षों में उक्त मार्ग इतना जर्जर हो गया था कि लोगों को आना जाना दुभर हो गया था। उक्त मार्ग को बनवाने के लिए ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क कर जनहित में उक्त मार्ग को बनवाने के लिए प्रयास किया।रामेश्वर शिव सेतु पुल से परसीपुर,जगापट्टी,पेडुका होते हुए पतेरवा तक साढ़े तीन किलोमीटर जर्जर पुरानी पंचक्रोशी मार्ग पर पिच का कार्य चालू होने से सैकड़ों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। जहां सड़क पर पानी लगता है उसको देखते हुए चार स्थानों पर आरसीसी का कार्य भी कराया जा रहा है।जिसमे पतेरवा,पेंडूका,जगापट्टी व परसीपुर गांव के समीप आर सीसी रोड बनवाया जा रहा है। शेष सड़क तारकोल से पिच हो चुका है। श्री यादव ने बताया कि मेरे ग्राम पंचायत में अति महत्वपूर्ण तीन अन्य चकरोड (खड़ंजा) भी पिच मार्ग से जुड़ेंगे।यह क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।