संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी - भारत सरकार द्वारा संचालित "पीएम किसान सम्मान निधि योजना" अंतर्गत चलाये जा रहे पीएम किसान संतृप्तीकरण अभियान को सफल बनाने को कृषि विभाग द्वारा बुधवार को क्षेत्र के धौरहरा ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कृषि विभाग की ओर से तकनीकी सहायक संतोष प्रजापति दीपक मौर्या ने किसानों की पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं को सुना एवं किसानों के आवेदन पत्र को लेकर उनकी समयाओं के समाधान का भरोसा दिलाया।इसी क्रम में चौबेपुर ग्राम पंचायत में भी कृषि विभाग की ओर से समाधान शिविर का आयोजन किया गया।मौके पर उपस्थित खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व नीतीश कुमार ने किसानों से आवेदन पत्र प्राप्त करके अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।इस दौरान चौबेपुर के कार्यवाहक ग्राम प्रधान,पंचायत सचिव,लेखपाल आनंद कुमार राय आदि उपस्थित रहे।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शिविर में उपस्थित किसानों को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित दर्शन पोर्टल के लोगो की लांचिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया।शिविर में उपस्थित किसानों को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का सम्बोधन सुनाया गया।
*आज इन गांवों में लगेगा समाधान शिविर-* उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को क्षेत्र के कैथी, बहादुरपुर, गरथौली ,लटौनी,ताला,रजला,बरथौल,भिदुर,सुआरी, जगदीशपुर,मंगोलेपुर ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।