संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
चोलापुर। दानगंज बाजार में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन शुक्रवार से किया गया है। जिसकी शुरुआत महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। कलश यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे हनुमान मंदिर से पोखरा स्थित आश्रम तक निकाली जाएगी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मण्डल द्वारा 17 मार्च 23 से 21 मार्च 23 तक गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं सभी संस्कार निशुल्क कराये जायेंगे। तथा साय 6 बजे से 9 बजे रात तक प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी ब्रम्हवादिनी बहनों द्वारा सम्पन्न होगा। यह जानकारी गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य रामजीत यादव ने दी है।