अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*।काशी के पंचकोशी मार्ग पर दातार पंचकोशी यात्री भारी संख्या में शुक्रवार को तीसरे पड़ाव रामेष्वर तीर्थ धाम पहुंचे।जहां पर मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी व राधा कृष्ण मंदिर महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा ने यात्रियों का पूजा कराया। यात्री भक्तों ने देवालयों में पूजन दर्शन कर मत्था टेका। दोपहर विश्राम के पश्चात शाम कथा में विश्वनाथ नारायण पालन्दे जी के सान्निध्य में आचार्य व्रजेन्द्र व्यास महाराज ने काशी महात्म्य की कथा सुनाते हुए पंचक्रोशी तीर्थ यात्रा से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट के साथ शरीर शुद्ध व सबल बनता है शिवत्व की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर काशी नरेश परिवार से राजकुमारी हर्ष प्रिया,कृष्ण प्रिया,राधा प्रिया व हरि प्रिया ने काशी खत्म की कथा का सैकड़ो भक्तों संग श्रवण किया।यात्रा में गुजरात,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,नेपाल,बिहार और उ0प्र0 सहित काशी के भक्त शामिल रहे।डॉ निर्मला ने गुरु वंदना किया और अमित कुमार पांडेय ने शांति पाठ किया।पंचकोशी यात्रा के मंडल अध्यक्ष रामशरण सेठ,देवकी कपूर,कृष्ण कुमार शर्मा,भैयालाल यादव,राजकुमार शर्मा,रवि शरण सेठ,राजकुमार शर्मा,मनोज कृष्ण ओझा एवम सहयोगी के द्वारा यात्रा सम्पादित हो रही है।क्षेत्रीय भक्त डॉ आर के सिंह ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था प्रदान कर कथा स्थल पर संचालन का कार्य किया।