UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवा देश की एकता अखंडता की रक्षाकर देश समाज को सशक्त बनाने में अपने नैतिक मूल्यों का निर्वहन करता है।*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ,वाराणसी* । जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम हरहुआ विकास खंड के बेलवरिया हनुमान मंदिर परिसर में नेहरू युवा केंद्र संगठन वाराणसी द्वारा बुधवार को युवाओं की उपस्थिति के बीच आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह पूर्व संयुक्त निदेशक (भारत सरकार )ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की एकता अखंडता की रक्षाकर देश समाज को सशक्त बनाने में अपने नैतिक मूल्यों का निर्वहन करता है।स्वास्थ्य,शिक्षा,नशामुक्ति समाज की परिकल्पना युवाओं के द्वारा ही साकार हो सकती है। लकीर के फकीर न बनकर विकास के लिए कर्म के अलावा और कोई उपाय नहीं है।उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र एक ऐसा सुनहरा प्लेटफार्म है जहां से तपकर युवाओं के व्यक्तित्व का कोहिनूर निकलता है।पड़ोस युवा संसद का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला युवा समन्वयक/उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन कपिल देव ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। खंड विकास अधिकारी हरहुआ बीपी वर्मा,राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हरिश्चंद्र वर्मा,जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह,युवा नेता ज़माजसेवी विजय बहादुर यादव,ईश्वर चंद पटेल,बृजभान मरावी,आदि लोगो ने युवाओं को संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेलवरिया अशोक कुमार पटेल एवं संचालन नंदकिशोर ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News