UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तहसील बार अध्यक्ष व महामंत्री के लिए हुआ नामांकन

Updated on: 17 June, 2026

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

 

*रोहनिया l* दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब मे चुनाव को लेकर शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए जैलेन्द्र कुमार राय व महामंत्री के लिए विजय कुमार भारती सहित सत्रह उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया । मिली जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 28 नवम्बर तक चलेगी व 28 को ही पर्चे की जाँच और 29 नवम्बर को नाम वापसी सहित 9 दिसम्बर को चुनाव व 10 दिसम्बर को मतगणना किया जायेगा । शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु जैलेन्द्र कुमार राय,मुखराज,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकेश गिरि,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा,महामंत्री विजय कुमार भारती,कोषाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी सहित सत्रह उम्मीदवारो ने दो दिनों में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अध्यक्ष रामजी सिंह पटेल महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रमोद कुमार उपाध्याय,दूधनाथ सिंह यादव,वीरेंद्र कुमार सिंह पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे नामांकन पत्र दाखिल सहित सभी प्रकार की सूचना निर्वाचन अधिकारी नंदकिशोर सिंह पटेल ने दिया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News