सौरव सिंह की खास रिपोर्ट
*बेटे की जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाने को मजबूर ब्राम्हण परिवार*
वाराणसी बड़ागाँव /-पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के थाना बड़ागांव क्षेत्र के भोपतपुर गाँव निवासी एक ब्राम्हण परिवार बेटे की जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाने को मजबूर है,जान से मारने की षड्यंत्र की जानकारी वार्तालाप आडियो क्लिप के माध्यम से होने पर सदमे में परिवार रतजगा कर एक-एक दिन जीवन यापन करने को विवश है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीनाथ पांडेय का भोपतपुर गाँव सहित गाँव के बाहर एक दूसरा घर (पाही) बना है जहाँ पर उनके बेटे कुसाग्र पांडेय उर्फ लल्ला सोते है जिनको भरतीपुर गाँव निवासी चंद्रशेखर सिंह उर्फ सबलू ने लल्ला के पड़ोसी ओम दुबे उर्फ छोटू से लल्ला को जान से मारने के लिए षडयंत्र रचने का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सोमवार को जमकर वायरल हुआ । जिसकी जानकारी व हकीकत जानने के लिए जब पत्रकारों की टीम पीड़ित पिता गोपीनाथ,माता सुशीला देवी व भाई आकाश पांडेय उर्फ आनंद से वार्तालाप किया तो उनका कहना रहा कि लल्ला को जान से मारने की षड्यंत्र विपक्षी चंद्रशेखर सिंह द्वारा गाँव के ओम दूबे को मिलाकर असलहा व जहर देकर मारने का ऑडियो क्लिप संज्ञान में आया , जिस पर विपक्षियों द्वारा आगे कभी भी जान से मारने की भी खुलेआम धमकी दिया जा रहा है,जिसके सम्बंध में पीड़ित परिवार सीपी वाराणसी सहित डीसीपी गोमती जोन से मुलाकात करने का कार्य बुधवार को करेगा।